रेवाड़ी में पुलिस की गस्त के कारण एटीएम मशीन बची चोरी होने से

By Sahab Ram
On: April 20, 2022 12:35 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर की पॉश ब्रास मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा हुआ है। लगातार एटीएम बूथ पर होती वारदातों के चलते बैंक और जिला प्रशासन की हिदायत के अनुसार रात में एटीएम बूथ पर ताला लगाया गया था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मंगलवार देर रात एटीएम बूथ पर कुछ बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ के बाहर शटर पर लगे ताले तोड़े और फिर वहां लाखों रुपए कैश से भरी मशीन को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान रात में गश्त पर घूम रही पुलिस की जिप्सी का सायरन सुन बदमाश मौके से भाग गए।हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एटीएम में कितनी राशि थी। एटीएम के बाहर लगा ताला टूटा हुआ देख सूचना बैंक अधिकारियों को दी गई। पुलिस बूथ पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले में जुटी है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके, लेकिन अभी पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

लोकल पुलिस के अलावा सीआईए टीम जांच में जुटी है। डीएसपी मोहम्मद जमाल का कहना है कि ब्रास मार्केट में रात के समय गश्त ज्यादा होती है। इस वजह से बदमाश एटीएम बूथ पर वारदात नहीं कर पाए। एटीएम मशीन में कितना कैश था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment