आकेड़ा में महिला की तेहरवीं के वक्त दो पक्षों में झगड़ा

By Sahab Ram
On: October 5, 2021 12:08 PM
Follow Us:

आकेड़ा में महिला की तेहरवीं के वक्त दो पक्षों में झगड़ा

आकेड़ा में एक महिला की तेहरवीं के वक्त दो पक्षों में आपसी झगड़ा हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव पूर्णपुरा निवासी राममेहर ने पुलिस को दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रानी की शादी आकेड़ा निवासी भरत सिंह पुत्र रोहताश के साथ हुई थी। उनकी बहन पिछले दस माह से बीमार थी तथा बीमारी के कारण 29 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

4 अक्टूबर को वह रानी की तेरहवीं पर आकेड़ा आए थे। यहां पर रोहताश, विशाल, भरत सिंह, चंदगीराम व महेंद्रगढ़ के गांव धनौंदा निवासी प्रकाश ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। दूसरी ओर, गांव आकेड़ा निवासी रोहताश ने कहा है कि 4 अक्टूबर को उनकी पुत्रवधू रानी की तेरहवीं थी। रानी के मायका से भी करीब 30 लोग आए हुए थे। रानी के भाई राममेहर, राजू, निवास, दरिया व अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने भरत सिंह, विशाल, कुशाल, पत्नी सावित्री व बहन धनपती के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment