ASI ने महिला SI से थाने  में किया दुष्कर्म का प्रयास

By Sahab Ram
On: September 15, 2021 11:03 AM
Follow Us:

ASI ने महिला SI से थाने  में किया दुष्कर्म का प्रयास

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी सहकर्मी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। छापामारी करके आरोपी ASI को बुधवार की सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच DSP को सौंपी गई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

SP के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने व SC-ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

महिला सब इंस्पेक्टर ने SP को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसने ASI से केस की जांच करना सीखना शुरू किया था, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसके साथ गलत हरकत की। ASI सतीश उस पर गलत नजर रखने लगा था। उसे एक दिन कमरे में अकेला पाकर उसने हाथ पकड़ लिया। उसने सतीश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद अगले दिन एएसआई ने कार में बैठाकर बदसलूकी की।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जब महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया तो जातिसूचक शब्द भी कहे। महिला सब इंस्पेक्टर ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि 29 अगस्त को थाने के एक कमरे में पुलिसकर्मी सतीश ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान हो चुकी थी, जिसके बाद उसने अपने पति को जानकारी दी। पति को जानकारी देने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने एसपी को शिकायत दी है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment