जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 11:09 AM
Follow Us:

जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलो में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 20 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

इसी कड़ी में थाना कोसली के अंतर्गत नाहड़ चौकी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कोसली के मुम्ताजपुर निवासी कंवर सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि कंवर सिंह निवासी गाँव मुमताजपुर जिला रेवाड़ी कुहारड चौक से भडंगी रोड़ पर फोजी सिमेन्ट स्टोर के पास सड़क के किनारे झाड़ियो मे शराब बेच रहा है। मिली सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी तैयार करके पुलिस मौके पहुंची तथा आरोपी कंवर सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 12 बोतल अवैध शराब बरामद कर ली।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जिला रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी प्रकार थाना बावल पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव गुज्जर माजरी निवासी जसवन्त उर्फ जस्सू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 बोतल अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment