घर मे घुसकर महिला से सोने की चैन चोरी करने की कोशिश करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 9, 2021 12:19 PM
Follow Us:

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

थाना कोसली पुलिस ने रात के समय घऱ मे घुसकर महिला पर चाकू से भय बनाकर महिला के गले से सोने कि चेन चोरी करने कि कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बहाला निवासी अक्षय कुमार के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि कोसली थाना इलाका के गांव शादीपुर कि रहने वाली महिला ने पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया कि गत 02 अगस्त को मै अपने बच्चो सहित अपने मकान मे सो रही थी। करीब 12.30 बजे रात मे एक व्यक्ति अक्षय निवासी बहाला मेरे घर मे घुसकर मेरी गर्दन पर चाकू रखकर मेरे गले मे पहनी हुई सोने कि चैन निकालने लग गया।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

जब मैने शोर मचाया तो वह व्यक्ति दीवार फांद कर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त आरोपी अक्षय कुमार निवासी बहाला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment