
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिला रेवाड़ी पुलिस अवैध हथियार रखने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दिसंबर माह में अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव लिलोन निवासी बबलू उर्फ हाल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि 26 दिसंबर 2021 को शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मिन्टू निवासी अहेडा थाना बागपत जिला बागपत युपी जो हाल किराये के मकान में नई बस्ती मे रहता है, अवैध हथियार लेकर रेलवे चौक के आस पास सड़क पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू कर देशी कट्टा बरामद किया था।

शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की थी। पूछताछ में अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी बबलू उर्फ हाल्लू का नाम सामने आया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया।




