Private school: निजी स्कूलो की पुस्तकों की बिक्री मनमाने ढंग से करने पर लगेगी लगाम, बनाई जाएगी पॉलिसी

By Sahab Ram
On: April 30, 2023 5:04 PM
Follow Us:

Private school: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि निजी स्कूल (Private school) विद्यार्थियों को पुस्तकों की बिक्री मनमाने ढंग से न कर पाएं इसके लिए सरकार की ओर से पॉलिसी लागू की जाएगी ताकि अभिभावकों को आर्थिक रूप से परेशानी न हो। नई पॉलिसी के तहत पुस्तकों के पेज व कागज की गुणवत्ता के साथ रेट निर्धारित किए जाएंगे और प्रदेश स्तर पर पुस्तकों के चार्ट बनाकर आमजन को जानकारी दी जाएगी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

मुख्यमंत्री शनिवार को फरीदाबाद के एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवादों की सुनवाई कर रहे थे। बैठक में कुल 14 परिवाद विभिन्न विभागों से सम्बंधित रखे गए जिनमें से 12 परिवादों का निपटान करते हुए परिवादियों को राहत पहुंचाई गई।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

बैठक में रखे गए एक परिवाद पर निजी स्कूल (Private school) द्वारा अभिभावकों से पुस्तकों के अधिक रेट लेने पर मुख्यमंत्री ने सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अंशज सिंह से फोन पर बातचीत करते हुए इस प्रकार के अभिभावकों के आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए पॉलिसी बनाने के आदेश दिए। साथ ही निजी स्कूल (Private school)  निर्धारित स्लैब के अनुरूप फीस लेने के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा