Antyodaya fairs: अंत्योदय मेलों का क्या है उद्देश्य, रेवाड़ी जिले मे चौथे चरण के मेलों का आयोजन, देखें लिस्ट

By Sahab Ram
On: May 4, 2023 5:07 PM
Follow Us:

Antyodaya fairs: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (Antyodaya fairs) प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब लोगों के उत्थान में निश्चित तौर पर लाभ मिल रहा है। गरीब लोगों को अंत्योदय मेलों के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए जहां एक ही स्थान पर सभी विभागों से जुड़ी स्कीम का लाभ मिल रहा है।

अंत्योदय मेलों का मुख्य उद्देश्य

रेवाड़ी जिला में आयोजित किए जा रहे इन मेलों (Antyodaya fairs) में एक स्थान पर ही चिन्हित लाभपात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मेला परिसर में लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने के बाद परामर्श केंद्र पर भेजा जाता है, जहां पर उनकी योग्यता एवं इच्छानुसार, उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए संबंधित विभाग के स्टॉल पर भेजा जाता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बैंकों द्वारा मौके पर इन लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है। लाभार्थी द्वारा स्वयं योजना चुनी जाती है। इन मेलों के आयोजन से चिन्हित अंत्योदय परिवारों की आमदनी को कम से कम एक लाख 80 हजार रुपए वार्षिक तक बढ़ाना है ताकि इन परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

रेवाड़ी जिले में इन जगहों पर लगेंगे अंत्योदय मेला

मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना (Antyodaya fairs) के तहत 5 मई को खंड खोल, 8 मई को नगर पालिका बावल व खंड बावल, 9 से 11 मई को खंड नाहड़, 12 मई को खंड रेवाड़ी, 15 मई को नगर परिषद रेवाड़ी, 16 मई को डहीना खंड तथा 17 मई को खंड धारूहेड़ा व नगर पालिका धारूहेड़ा में अंत्योदय उत्थान मेलों का आयोजन किया जाएगा। पात्र व्यक्ति इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की स्कीमों में से किसी न किसी एक योजना का लाभ उठाकर अपने आर्थिक स्तर में सुधार कर सकता है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now