AIIMS : केन्द्रीय टीम ने संयुक्त सचिव के नेतृत्व में भालखी माजरा गांव की जमीन का किया अवलोकन

By Sahab Ram
On: October 1, 2020 6:53 PM
Follow Us:

AIIMS : केन्द्रीय टीम ने संयुक्त सचिव के नेतृत्व में भालखी माजरा गांव की जमीन का किया अवलोकन

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 01 अक्टूबर। भारत सरकार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने वीरवार को एम्स निर्माण के लिए रेवाड़ी जि़ला के माजरा व भालखी गांव की जमीन के बारे में लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाडी में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बारे जानकारी ली। साथ ही एम्स निर्माण के लिए रेवाड़ी जि़ला के माजरा व भालखी गांव की जमीन का भी जायजा लिया। जायजा लेने पहुँची टीम में डी के शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एम्स नई दिल्ली, नरेन्द्र कुमार ओज, निदेशक,पीएमएस एस, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ फैमिली वेलफेयर, राजीव कनौजिया, सीनियर आर्किटेक्ट सीडीबी, जीपी श्रीवास्तव, एसई, एम्स राय बरेली शामिल रहे। इस अवसर पर उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डïा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीआरओ विजय यादव, डीएफओ सुन्दर लाल, डीटीपी नीलम शर्मा, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग रविन्द्र गोठवाल, सीएमओ डॉ सुशील माही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
सयुंक्त सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में भारत सरकार से आये अधिकारियों की टीम ने माजरा भालखी गांव की जमीन, बिजली, पानी, सडक, रेल यातायात, शिक्षण संस्थाओं विश्वविद्यालयों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने एयर स्ट्रीप बाछौद की दूरी के साथ-साथ राष्टï्रीय राजमार्गो 11 व 48 की जानकारी जुटाई। टीम ने जहां एम्स का निर्माण कार्य बारे लेवलिंग के बारे में भी विचार विमर्श किया। केन्द्र से आई हुई टीम ने जमीन के सजरा व मैप का मौके पर ही अवलोकन किया तथा टीम ने माजरा व भालखी गांव की जमीन की कनैक्टिवीटी को भी देखा।
  सीनियर आर्किटेक्ट सीडीबी राजीव कनौजिया ने एम्स की ड्राईनिंग के हिसाब से मौका मुआयना करते हुए नक्शे से मिलान किया।
इसके उपरांत सयुंक्त सचिव सुनील शर्मा, एम्स नई दिल्ली के मैडिकल अधीक्षक डॉ डीके शर्मा व उनकी टीम के सदस्य ने लोक निर्माण विश्राम गृह में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की।
  डॉ बनवारी लाल ने दिल्ली से आई टीम को बताया कि माजरा भालखी गांव में पहुंचने के लिए आवागमन की अच्छी सुविधा है। सडको को फॉर लेन किया जा रहा है व रेवाडी बाईपास भी बनाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त यहां रेल की भी अच्छी सुविधा है तथा रेवाडी रेलवे स्टेशन से छ: दिशाओ में ट्रेन जाती है। उन्होंने बताया कि एम्स के निर्माण से रेवाडी, महेन्द्रगढ, चरखी दादरी, भिवानी, झूंझनू, अलवर जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त निमराना, भिवाडी व बावल में कम्पनियों में कार्य करने वाले लाखों लोगों को भी इसका फायदा होगा।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment