टैंकर से डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ़्तार

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 12:17 PM
Follow Us:

टैंकर से डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ़्तार

दिल्ली जयपुर हाईवे पर गांव सालावास स्थित एक होटल के पीछे से सीएम फ्लाइंग (मुख्यमंत्री उड़नदस्ता) व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पकड़े गए टैंकर से तेल चोरी के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव खोड़ निवासी सुभाष के रूप में हुई है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जांचकर्ता ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को हाईवे पर गांव सालावास के निकट स्थित एक होटल के पीछे करनावास डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सूबे सिंह, सब इंस्पेक्टर रामपाल, सब इंस्पेक्टर सांवलराम, एएसआइ कर्मपाल और खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक इंजीनियर प्रवीण कुमार व चालक धीरज यादव के साथ मौके पर पहुंचे तो होटल के पीछे दो युवक टैंकर से तेल निकाल रहे थे। टीम को देख कर दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे।

टैंकर से डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ़्तार

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पुलिस ने वहां रखे प्लास्टिक व लोहे के ड्रम से चोरी किया गया 100 लीटर डीजल बरामद कर लिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से बरामद डीजल, ड्रम व तेल टैंकर को जब्त कर लिया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा कसौला थाना में आरोपियों के खिलाफ चोरी व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार की शाम एक आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment