किसानों को प्याज के बीज की खरीद पर दिया जा रहा पांच सौ रूपए का अनुदान

By Sahab Ram
On: February 6, 2022 3:27 PM
Follow Us:

किसानों को प्याज के बीज की खरीद पर दिया जा रहा पांच सौ रूपए का अनुदान

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को खरीफ प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्याज के बीज पर 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अनुदान दिया जा रहा है। एक किसान अनुदान पर अधिकतम 8 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अनुसार सरकार द्वारा किसानों को खरीफ प्याज की किस्मों एएफडीआर तथा भीमा सुपर की खरीद पर यह अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

इन किस्मों के बीज की बिक्री दर 1950 रुपये प्रति किलोग्राम है तथा सरकार द्वारा 500 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रकार किसान को 1450 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करना होगा। उन्होंने स्पष्टï किया कि प्रति किसान को 8 किलोग्राम तक बीज अनुदान पर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग के जिला बागवानी अधिकारी तथा विभाग के दूरभाष 0172-2582322  पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment