पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. आईएमडी के मुताबिक 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के प्रकोप का प्रमुख चरण खत्म हो रहा है और बादलों की मौजूदगी बढ़ने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप गुरुवार से कुछ कम होगा.
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि 15 अप्रैल से मौसम फिर से गर्म होना शुरू हो जाएगा. दिल्ली में हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है. इसकी वजह से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और गर्मी का प्रकोप कम होगा. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रह सकता है. बीते 122 साल में मार्च और अप्रैल के महीने में इस बार देशव्यापी तापमान उच्चतम था. मौसम विभाग (IMD) ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल, 2022 से हीट वेव की स्थिति रहने वाली है.
जिला तापमान
फरीदाबाद (बोपानी) 43.4
सोनीपत(जगदीशपुर) 43.1
गुरुग्राम 42.2
हिसार(फार्म एरिया) 42.1
सिरसा 41.2
नारनौल 40.4
रोहतक 40.3
भिवानी 40.1










