खुशखबरी :रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड़ होगा फोरलेन , दुष्यंत चौटाला बोले केएमपी से होगी कनेक्टिविटी

By Sahab Ram
On: March 7, 2022 12:38 PM
Follow Us:

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड़ के तहत शुरू करने की सरकार ने 4 मई 2021 को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस सड़क योजना के तहत हिसार-तोशाम-बाढड़ा-महेंद्रगढ़-कनीना-रेवाड़ी से होते हुए कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी एक्सप्रेस) से जोड़ने वाला फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार का यह भी प्रयास रहेगा कि इसे फोरलेन की बजाय सिक्स लेन बनाया जाए।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना तक की सड़क भी इस परियोजना का हिस्सा है, इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जा रही है। ऐसे में इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की व्यवस्था सरकार द्वारा नियत समय में कर दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ रोड़ का कार्य अलॉट हो चुका है, जल्द ही इसको भी पूरा कर दिया जाएगा।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

उपमुख्यमंत्री ने सदन के एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए अवगत करवाया कि वैसे तो हांसी से गांव उमरा तक व गांव उमरा से कंवारी गांव तक सड़क की अच्छी हालत होने की रिपोर्ट आई है, अगर इससे संतुष्ट नहीं है तो दोबारा इन सड़कों की रिपोर्ट मंगवा लेते हैं ताकि उसके अनुसार ही आगे कार्रवाई की जा सके। दुष्यंत चौटाला ने होडल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसनपुर शहर में बाईपास निर्माण करने के सवाल पर जानकारी दी कि इसका विस्तृत सर्वे करवाएंगे, अगर यातायात की दृष्टि से वाजिब हुआ तो आगे की कार्रवाई

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment