महिलाएं हर क्षेत्र में कर रहीं देश-प्रदेश का नाम रोशन : एडीसी

By Sahab Ram
On: March 8, 2022 11:57 AM
Follow Us:

एडीसी जयदीप कुमार मंगलवार को आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियां घर की रोनक हैं। हमें अपने बच्चों को घर से ही महिलाओं का मान-सम्मान करने की सीख एवं संस्कार देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता का जमाना है अब महिलाएं बुराई का डंटकर सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी हर कदम पर भागीदार बन रही है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है।
एसपी राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी को महिलाओं का पूरा मान सम्मान करना चाहिए तथा हमें यह बात नहीं नहीं भूलनी चाहिए कि जहां नारी का सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने के अनुरूप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान में सहयोग करते हुए बेटियों को को शिक्षित करते हुए उनका भविष्य उज्जवल बनाने की सोच रखनी चाहिए न कि उनकी कोख में हत्या करने की। उन्होंने कहा कि कहा कि आज शिक्षा का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से ही महिलाएं जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। निर्धारित लक्ष्य को शिक्षा के दम पर हासिल किया जा सकता है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एडीसी जयदीप कुमार
एएसपी पूनम दलाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को जुल्म एवं अत्याचार को सहन करने की बजाए उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में संघर्ष करते हुए चुनौती का सामना करने का जज्बा होता है। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप व महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे संकट की घड़ी में दुर्गा शक्ति एप व महिला हेल्पलाइन का प्रयोग करें।
नींबू-चम्मच रेस में कविता रही प्रथम, रेखा, अंतिम व कविता दौड़ी सबसे तेज :
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन में सरिता, सोनिका व आशा कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नींबू-चम्मच रेस में कविता, आशा व रोशनी, साईकिल रेस में सरिता, कामना व रेखा, 400 मीटर दौड़ में रेखा, प्रवीण व सलोनी, 300 मीटर दौड़ में अंतिम, अनुरोध व भारती, 100 मीटर दौड़ में कविता, बंटी व जयश्री तथा मटका दौड़ में अनिल, सुमित्रा व निर्मला क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से इंस्पेक्टर सुनीता, एसआई सर्वेष्ठ, एएसआई बलवती, एचसी पूनम व ममता को एसपी राजेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर बहादुरी, सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर ईशिका, उर्वशी शर्मा व ज्योत्सना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लावण्या की ओर से महिला सशक्तिरण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

 

 

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment