लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 4:57 PM
Follow Us:

सिरसा, 24 अप्रैल।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। साथ ही लंबित शिकायतों का भी निवारण करते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टिï सुनिश्चित की जाए। यदि शिकायत का निवारण उच्च स्तर पर किया जाना है, तो उसके लिए भी लगातार पत्राचार करें। जिन शिकायतों का निवारण किया जा चुका है, उनकी एटीआर भी पूर्ण विवरण के साथ पोर्टल पर अपलोड की जाए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा


उपायुक्त शांतनु शर्मा शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला में समाधान शिविर, जन संवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी में प्राप्त शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए जल्द से जल्द निपटान के दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का स्थाई समाधान हो और संबंधित विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर जन शिकायतों का हल करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का प्राथमिकता से निपटान करें और इस कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आई 7761 शिकायतों में से 6012 का समाधान किया जा चुका है। 234 शिकायतों पर कार्य चल रहा है, 1156 शिकायतें रिजेक्ट हो चुकी हैं, जबकि 285 शिकायतों को रिओपन किया गया है तथा 74 शिकायतें न्यायालयों के अधीन है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर लगाया जाता है। सिरसा में समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय के कमरा नम्बर 63 में होता है। आमजन की कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment