मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 3:46 PM
Follow Us:

रोहतक, 24 अप्रैल : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित करवाई जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित किया जाये।


मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये। अभिभावकों के परीक्षा केंद्र के नजदीक ठहरने व पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये ताकि किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समय नष्ट न हो। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये जाये। कोई भी अधिकारी ड्यूटी में कोताही न बरतें। स्थानीय स्तर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में किये गए प्रबंधों की जानकारी दी तथा सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर का समय पर लगवाने को कहा।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ


वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नीट परीक्षा की तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 3 मई को दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में करवाया जायेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक पहुंचना होगा तथा डेढ़ बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। जिला में नीट परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है, जिन पर 5307 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सचिन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व जैमर समय पर लगाये जाये तथा परीक्षार्थियों की सुरक्षा जांच के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किये जाये। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाये ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों को ठहरने व वाहन पार्किंग के लिए परीक्षा केंद्रों के नजदीक पार्किंग स्थलों की पहचान की जाये तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। परिवहन विभाग द्वारा सिटी बसों के रूट परीक्षा केंद्रों को मद्देनजर रखते हुए निर्धारित किये जाये।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवाई जाये। जिला प्रशासन द्वारा प्रश्न पत्रों को सुरक्षित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जायेंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जनरेटर सेट की व्यवस्था की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षा केंद्रों के नजदीक डॉक्टरों की टीम सहित एंबुलेंस तैनात की जाये।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए


बॉक्स :-
परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत एनटीए ने किये है पुख्ता प्रबंध :- निदेशक अभिषेक सिंह


राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एनटीए द्वारा नीट परीक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है। बायोमेट्रिक सुविधा को दोगुना किया गया है तथा सुरक्षा जांच के लिए पुरुष व महिलाओं हेतु अलग-अलग जांच बॉक्स लगाये जायेंगे। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षा जांच बॉक्स लगाया जायेगा तथा 48 परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक के लिए एक उपकरण लगाया जायेगा। एनटीए द्वारा 30 अप्रैल तक संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक व सुरक्षा जांच के उपकरण पहुंचा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि एजेंसी को निर्देश दिये गए है कि वे जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर बाद 1:45 मिनट पर शुरू करें ताकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार एवं नमिता सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक व अनिल नागर, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसएस शेखावत, केंद्रीय विद्यालय के पीजीटी राजेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

हरियाणा सुपर 100 का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी-जेईई मेन में 16 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

Leave a Comment