झज्जर,22अप्रैल।* डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है,ऐसे में सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूल भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। स्कूलों की बिल्डिंग छात्र फैंडली होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को उचित माहौल मिल सके।
डीसी बुधवार को स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इससे पूर्व बैठक में डीईओ रतिंद्र सिंह ने स्कूल सुरक्षा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। निपुण कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया ने पीपीटी के माध्यम से स्कूल सुरक्षा कमेटी के कार्यों और दायित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि स्कूलों में शैक्षिणक कार्य के सुरक्षित वातावरण तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए सरकार द्वारा मापदंड तय किए गए हैं, जिनकी कड़ाई से पालना करना सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जरूरी है। सरकार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में कमरों की स्थिति,ड्यूल डैस्क,बिजली व पेयजल आपूर्ति के अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिïगत किए गए कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
स्कूलों में स्वच्छता व सुरक्षा पर फोकस करें स्कूल मुखिया
डीसी ने कहा कि जिला में 520 सरकारी स्कूल हैं। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का आवागमन सुरक्षित है। स्कूलों में पानी के टैंक की सफाई नियमित तौर होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र सही तरीके से चालू हालत में हों। स्कूल में अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थान की बसों में सीसीटीवी, फस्ट एड बाक्स, आपातकालीन खिड़की सहित सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमानुसार चालकों की स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों की खिड़कियों में रेलिंग लगवाने का सुझाव दिया गया। डीसी ने कहा कि स्कूल वैन में सवारियों की जो संख्या निर्धारित की गई है, उतने ही बच्चे उनमें बैठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए, साथ ही सभी बसों में जीपीएस सिस्टम चालू हालत में होनी चाहिए।
बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर डीईईओ राजबाला मलिक,
खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेशपाल सुहाग, बीईओ झज्जर सुनीता देवी,नगर योजनाकार विभाग से प्लानिंग सहायक शमशेर सिंह,बहादुरगढ़ से कर्मबीर तहलान, साल्हावास से सुनीता देवी बेरी से मनोज भाटिया,प्रवक्ता पूजा नांदल,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से रमेश रोहिल्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









