जनगणना 2027 : अधिकारी-कर्मचारी स्व-गणना के साथ दूसरे लोगों को भी करें प्रेरित : डीसी

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 4:59 PM
Follow Us:


डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने किया आह्वान
झज्जर, 21 अप्रैल। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जनगणना-2027 को आधुनिक, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगामी 30 अप्रैल तक स्व-गणना  का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान जिला के सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी औऱ कर्मचारी स्वयं स्वगणना के साथ साथ दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।


उन्होंने दोहराया कि सरकार द्वारा स्व-गणना की सुविधा 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध की गई है। इस दौरान नागरिक निर्धारित पोर्टल  se. census. gov.in  के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व  कर्मचारी स्वगणना को बढ़ावा देते हुए प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए जागरूक करें, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा हो सके।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन


उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को  se. census. gov.in  पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद वे अपनी और अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। यह सुविधा 16 भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें कुल 33 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।


डीसी पाटिल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यक्रमों का निर्धारण करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए और सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म


उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे स्व-गणना कर एक नया उदाहरण प्रस्तुत करें और समाज में जागरूकता फैलाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment