सैनी कॉलेज में व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 1:16 PM
Follow Us:


रोहतक, 21 अप्रैल : युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के रोजगार निदेशालय के तत्वावधान में स्थानीय सैनी कॉलेज में व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं एवं अवसरों के प्रति जागरूक करना था।


इस अवसर पर मंडल रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने हरियाणा सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और उन्हें अपने कौशल के अनुरूप कार्य करने का अवसर मिलेगा।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को नई भर्तियों पर प्रति कर्मचारी प्रतिमाह 3000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, वहीं नए कर्मचारियों को भी 15000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत देशभर में 3.5 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इसी प्रकार प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीए तथा बीकॉम उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को प्रति माह 5000 रुपये मानदेय के साथ-साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा। आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे युवाओं का कौशल विकास सुनिश्चित हो सके।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सैनी कॉलेज के भीम सिंह पवार सहित शिक्षण स्टाफ के सदस्य कविता, गीतिका एवं आनंद कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment