योजना के तहत सरकारी खर्च पर करवाई जा रही तीर्थ यात्रा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 1:12 PM
Follow Us:


– सरकार ने पंजीकरण की तिथि बढ़ाई 30 अप्रैल 2026 तक
रोहतक, 21 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है ताकि वे अपने आराध्य देवों के दर्शन कर सके। इसी कड़ी में सरकार द्वारा आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्रद्धालु श्री नांदेड़ साहिब की तीर्थ यात्रा के लिए अब 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आगामी 5 मई को श्री नांदेड़ साहिब की यात्रा में जाने के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराई जाती है। अब आर्थिक तंगी ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपने आराध्य देवों के दर्शन करने में बाधा नहीं होगी। सरकार द्वारा गत दिनों रेलवे मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment