Crime News :गला रेतकर युवक की हत्या, खेत में मिला युवक का शव

By Sahab Ram
On: November 2, 2023 1:09 PM
Follow Us:

Crime News: रेवाड़ी में एक युवक का गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रोड़ पर नागल मुँदी के पास हाइवे किनारे खेत में पड़ा हुआ मिला है। सूचना पाकर रेवाड़ी एसपी दीपक सहारण सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया है कि तेजधार हथियार से युवक की हत्या की गई है। युवक कौन है इसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से एक खाली शराब की बोतल और एक ग्लास बरामद हुआ है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

डीएसपी पवन कुमार का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे है। शव की पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुँचने में भी आसानी होगी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

बहराल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच शुरू कर दी है। जाँच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मृतक कौन है, हत्या किसने की और हत्या के पीछे की वजह रही ।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now