Rural Development: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण विकास कार्यों के लिए जारी किए 2 करोड़ से अधिक की राशि

By Sahab Ram
On: April 20, 2023 5:44 PM
Follow Us:

Rural Development: केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीण विकास कार्यों के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी करते हुए बताया कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को और तेज किया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जारी की गई विकास राशि को जल्द से जल्द गांवों में खर्च कर लोगों को राहत देने का कार्य करें। पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विकास राशि को खर्च करने में कोताही नहीं होनी चाहिए और सरपंचों को विश्वास में लेकर विकास कार्य पर राशि खर्च करें।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

पटौदी ब्लॉक के इन गांवो का होगा विकास

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पटौदी ब्लॉक के करीब 8 गांव जिनमें मुमताजपुर में 6 लाख, मऊ में 5 लाख, दौलताबाद खूनी में करीब 11 लाख रुपए, बोहडाकलां में 8 लाख, बसतपुर में 6 लाख, हुसैनका में 8 लाख, शेरपुर में 8 लाख, नूरगढ में 6 लाख की लागत से विभिन्न गलियों (Rural Development) आदि का निर्माण किया जाएगा।

फरुखनगर ब्लॉक के इन गांवो का होगा विकास

फरुखनगर ब्लॉक के करीब एक दर्जन गांवों में विभिन्न विकास कार्यों (Rural Development) पर  राशि खर्च की जाएगी जिनमें  गांव जारु में नहरी पानी पेयजल के लिए करीब 25 लाख, बासूंडा में 30‌ लाख, खंडेवला में 25 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

वही गांव शेखपुर माजरी  में करीब 12 लाख, कारोला में करीब 20 लाख खेड़ा खुरमपुर में करीब 9 लाख, खुरमपुर में करीब 15 लाख, डाबोदा में 18 लाख, मोकलवास में 10 लाख, जोनियावास में 12 लाख, झांझरोला खेड़ा में बाउंड्री वॉल के लिए 5 लाख, इकबालपुर में 10 लाख, सोहना के लाला खेड़ली में 4 लाख रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों (Rural Development) में खर्च की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब सवा दो करोड़ रुपए की राशि गांवों में विकास कार्य (Rural Development) पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धनराशि में कमी नहीं आने दी जाएगी।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा