हरियाणा: गरीब राशन कार्ड धारकों के खाते में अब आएंगे सरसों के तेल के 300 रुपए प्रति परिवार, पैसे नही आने पर इस पोर्टल पर करें शिकायत

By Sahab Ram
On: January 20, 2023 5:09 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार का अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण पर विशेष फोकस है। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के गरीबों को नए वर्ष का तोहफा देते हुए उनके राशन में सरसों के तेल के लिए मिलने वाली राशि में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पहले जहां सरसों के तेल की एवज में गरीब राशन कार्ड धारकों को 250 रुपए मिलते थे वहीं अब उनको 300 रुपए दिए जाएंगे।

राज्य सरकार ने जून 2021 से एएवाई/बीपीएल परिवारों को सरसों के तेल के स्थान पर 250 रुपए प्रति परिवार प्रति माह डीबीटी के माध्यम से संबंधित परिवारों के बैंक खातों में डालने का निर्णय लिया गया था, तब से ही विभाग द्वारा यह राशि संबंधित परिवारों को डीबीटी से भेजी जा रही है। अब इन सभी को फरवरी 2023 से ही डीबीटी के माध्यम से सरसों के तेल की एवज में 300 रुपए प्रति परिवार भेजे जाएंगे।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

डीसी गर्ग ने बताया कि जिन लाभार्थियों को डीबीटी का लाभ लेने में यदि कोई समस्या आ रही है तो वह अपनी शिकायत या समस्या राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल

https://grievance.edisha.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 0172-3968400 पर दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला के  किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा