रेवाड़ी: बीपीएल तथा अनुसूचित जाति परिवारों को लोन उपलब्ध कराने के लिए जिले में इस दिन लगाए जाएंगे कैंप

By Sahab Ram
On: January 14, 2023 4:57 PM
Follow Us:

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक बिजेंद्र श्योराण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को प्रात: 10.30 पंचायत भवन खोरी,  25 जनवरी को पंचायत भवन लिसान व 27 जनवरी को पंचायत भवन खेडी रामगढ़ में इन कैंपों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीपीएल तथा अनुसूचित जाति परिवारों को लोन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से बीपीएल परिवारों की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इन्हें मिलेगा ऋण

हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों को निरंतर आर्थिक सहायता दिलवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह निगम अनुसूचित जाति के उन परिवारों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाता है, जिनका नाम बीपीएल सर्वेक्षण सूचि में अंकित है। निगम की योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योजनाओं के पात्रों को निगम अनुदान भी करता है प्रदान

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि पशुपालन, हथकरघा, किरयाने की दुकान, कपड़े की दुकान, साईकिल मरम्मत की दुकान, बैंड पार्टी, आटा चक्की, दरी बनाने का कार्य करने वाले, चमड़ा और चमड़े का कार्य करने वाले, फोटोग्राफी और बैटरी रिक्शा आदि चलाने का कार्य करने वालों को 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से प्रदान करता है। इन योजनाओं के पात्रों को निगम अनुदान भी प्रदान करता है। जो बीपीएल पात्र इन योजनाओं को लाभ लेना चाहते हैं, वे आवेदन करते समय अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र के अलावा राशन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो की दो- दो प्रति अनिवार्य है।

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now