सोलर एलईडी लाइट ट्रैप लगवाएं और 75 प्रतिशत अनुदान पाएं

By Sahab Ram
On: January 12, 2023 3:47 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से हरियाणा के किसानों को अपनी फसलों को कीट-पतंगों से बचाने के लिए सोलर एलईडी लाइट ट्रैप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के मुताबिक हर एक एकड़ में एक सोलर एलईडी लाइट ट्रैप लगाया जा सकता है। कोई भी किसान अधिकतम 10 एकड़ में लाइट ट्रैप लगा सकता है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

डीसी ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान किसी भी नजदीकी अटल सेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को अधिकतम 10 एकड़ में सोलर एलईडी लाइट ट्रैप लगाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को अपनी फसल का बचाव करने के लिए दूसरे विकल्पों को अपनाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इन विकल्पों में लाइट ट्रैप भी शामिल है, जो फसल को बिना नुकसान पहुंचाए सारे कीटों को नष्ट कर देता है। ये कीटनाशकों का एक अच्छा विकल्प है, जिसे किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार कई योजनाएं और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाती है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

क्या है सोलर एलईडी लाइट ट्रैप :
सोलर एलईडी लाइट ट्रैप एक सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण है. इस उपकरण में सबसे ऊपर सोलर प्लेट लगी होती है, जिसके नीचे लगी बैटरी को दिन के समय चार्ज किया जाता है। इस उपकरण में एक इलेक्ट्रिक रैकेट भी लगा होता है, जिसके ऊपर कई छोटे-छोटे बल्ब भी लगे होते हैं।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा