सोशल मीडिया पर रोजाना तमाम ऐसे वीडियो आते है जो दिल को छू जाते है और वायरल हो जाते है. फिलहाल 19 वर्षीय युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में आधी रात पीठ पर बैंग बांधकर युवक दौड़ रहा है. वीडियो बनाते वक्त जब पूछा गया कि किस लिए दौड़ रहे हो तो जवाब मिला सेना में भर्ती होने का उसका सपना है. जिस सपने को पूरा करने के लिए वो रोजाना दौड़ लगता है.
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस युवक का नाम प्रदीप बताया जा रहा है. जो मूल रूप से उतराखंड का रहने वाला है. फिलहाल प्रदीप नोएडा में रहता है जहाँ jजॉब के साथ-साथ भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करता है. इस दिन उतराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने प्रदीप को सड़क पर दौड़ते हुए देखा तो कार में लिफ्ट देने का ऑफ़र दिया.
जिसे मनाकर करके प्रदीप दौड़ता रहा. कापड़ी ने ये वीडियो अपने ट्वीटर एकाउंट से पोस्ट किया टी रातों-रात ये वीडियो वायरल हो गई. हर कोई युवक के हौसले की सराहना कर रहा है. कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा की रात 12 बजे उन्होंने यह लड़का सड़क पर दौड़ते हुए देखा, दौड़ने की वजह सुनकर किसी को भी इस लड़के से प्यार हो जाएगा.






