दूसरे अभ्यार्थी  के स्थान पर पेपर देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: November 21, 2020 4:07 PM
Follow Us:

दूसरे अभ्यार्थी  के स्थान पर पेपर देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

शुक्रवार को शहर के हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई डी.एल.एड. की परीक्षा के दौरान एक व्यक्ति दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर  पेपर देते हुए पकड़ा गया। जिसकी पहचान सरायगढ़ बिहार निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई। जांचकर्ता ने बतलाया कि कल 20 नवम्बर को डी.एल.एड. का साइंस विषय का पेपर था। जिसके लिए शहर में विभिन्न परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसका एक सेंटर मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया गया था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जिसमे परीक्षा केन्द्र अधीक्षक रामसिंह ने निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। जिसका नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम सतीश कुमार पुत्र सियाराम यादव निवासी सरायगढ़ जिला सुपौल बिहार बताया जो प्रेम सागर पुत्र भूपेंदर यादव की जगह पेपर दे रहा था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने परीक्षा केन्द्र अधीक्षक रामसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment