संकट काल में लोगों की सेवाओं में बिना डरे डटे रहे कोरोना योद्धा पुलिस टीम को किया सम्मानित

By Sahab Ram
On: May 26, 2021 11:21 AM
Follow Us:

संकट काल में लोगों की सेवाओं में बिना डरे डटे रहे कोरोना योद्धा पुलिस टीम को किया सम्मानित

पुलिस करोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात लोगों की सेवा में जुटी हुई है। विजेंद्र यादव भाजपा मीडिया प्रभारी

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

भाजपा मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव ने आज डहीना में चौकी इंचार्ज सुभाष चंद व उनकी टीम  को सम्मानित करते हुए कहा कोरोना ने बता दिया पुलिस स्टाफ भी भगवान का दूसरा रूप है . डहीना चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र व उनकी टीम इस कोरोना काल जिस तरह से काम कर रहे हैं वह काफी सराहनीय है . वह जरूरतमंदों को राशन भोजन रहने की व्यवस्था करा रहे है । यह एक बेहतरीन कार्य है। जबकि कोरोना से जंग में सभी लोग घरों में रहने तक सीमित है। लेकिन उनके बारे में सोचिए, जो बिना थके वायरस के हर शिकार व्यक्ति को ढूंढ़ने और इनको अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा लिए हुए हैं। घर-परिवार, खुद की फिक्र और तकलीफें भूलकर वो जनता की की सेवा में लगे हैं। योद्धाओ को सम्मानित करते हुए बड़ा गर्व महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर दादा जयपाल ने कहा पुलिस वाले 16 से 18 घंटे काम कर रहे हैं। काफी पुलिस वाले कोविड-19 से ग्रस्त हो गए थे और और उनकी हिम्मत देखिए10 दिन में ही वापस ड्यूटी पर लौट के आकर दोबारा जनता की सेवा में लगे हुए हैं। वह अपनी हर तकलीफ भूलकर करोना किस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह जानते हुए भी कि उनका सीधा मुकाबला जानलेवा कोरोनावायरस से है। उनका अपनी टीम के साथ संघर्ष जारी है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

वहीँ  चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने लोगों से अपील की ज्यादा ज्यादा टेस्ट कराएं ज्यादा ज्यादा कोविड-19 वैक्सीनेशन का इंजेक्शन लगवाए और 2 गज की दूरी बनाएं। मास्क का प्रयोग करें बिना वजह घरों से ना निकले, कानून का पालन करें, ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इस अवसर एसआई राजेश सतवीर सिंह एलएचसी पूनम प्रमिला व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment