विजय मर्डर केस: हमलवारों को शरण देने वाले तीन गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 1, 2021 12:27 PM
Follow Us:

विजय मर्डर केस:  हमलवारों को शरण देने वाले तीन गिरफ्तार

विजय मर्डर केस:  हमलवारों को शरण देने वाले तीन गिरफ्तार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

थाना कसौला पुलिस ने गोली मारकर चचेरे भाई की हत्या करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान मुण्डनवास कमालपुर निवासी सोमबीर सिंह, कालूराम व मनोज कुमार के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि  29 मई को दोपहर के समय भूपेन्द्र उर्फ मोगंली, उसका भाई बिरसिंह व उनकी पत्नि अपने पिता दुलीचन्द व मां के साथ झगडा करके मारपीट कर रहे थे। दुलीचन्द के द्वारा आवाज लगाने पर उसका छोटा भाई सुभाष व उसका भतीजा भीम वंहा पर आकर उनको समझाने लगे थे। तब उन्होने सुभाष के साथ भी मारपिट करनी शुरु कर दी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

अपने पिता सुभाष की आवाज सुनकर उनके दोनो बेटे विजय ओर ब्रहमप्रकाश वहां पर आए तो भूपेन्द्र उर्फ मोगली, उसकी पत्नी कविता, सोनू पत्नि बीरसिंह व बीरसिंह ने उनके साथ मारपीट करके उन पर गोलियाँ चला दी। गोली लगने से विजय पुत्र सुभाष की मौत हो गई तथा उसका भाई ब्रहमप्रकाश घायल हो गया था। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ हत्या करने व आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई तथा जाँच के दौरान मामले में कार्यवाही करते हुए दो महिला आरोपियों सहित कुल आरोपियो कविता पत्नि भूपेन्द्र उर्फ मोगली व सोनू पत्नि बीरसिंह, बीरसिंह पुत्र दुलीचंद निवासी मुण्डनवास कमालपुर को रविवार को गिरफतार कर लिया था।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment