हाइवे किनारे ढाबे पर खाना बना रहे शख्स की निर्मम हत्या

By Sahab Ram
On: June 15, 2021 12:54 PM
Follow Us:

हाइवे किनारे ढाबे पर खाना बना रहे शख्स की निर्मम हत्या

रेवाड़ी के बावल इलाके में हाइवे किनारे बने के ढाबे में एक शख्स का लहुलुहान हालत में शव मिला है . प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि कालड़ावास गाँव के 42 ओमप्रकाश के सिर में चोट मारकर निर्मम हत्या की गई है . वहीँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .और पुलिस मामले की जाँच में जुटी है कि आखिर हत्या किसने की और इस वारदात के पीछे क्या वजह रही.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जानकारी के मुताबिक  के कालड़ावास गाँव का रहने वाला 42 ओमप्रकाश पिछले छह माह से दिल्ली – जयपुर हाइवे स्थित बावल के नैह्चना गाँव के पास बने एक ढाबे में कार्य करता था . और बीती रात वो ढाबे पर अकेला था .  सुबह किसी ने बताया कि ढाबे का सामान बिखरा हुआ है और लहूलुहान हालात में शव पड़ा हुआ है .  सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि सिर में चोट मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है . और वारदात उस वक्त कि गई है जब ओमप्रकाश खाना बना रहा था . क्योंकि मौके पर गेस चूल्हा चालू था , तवे पर रोटी थी. किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया इस बात से परिवार और आसपास के लोग भी बेखबर है.

वहीँ पुलिस ने मौके से सबूतों को एकत्रित करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठ पायेगा . बहराल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है..

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment