हाइवे पर लूट करने वाला गिरोह पुलिस ने किया काबू

By Sahab Ram
On: June 16, 2021 11:57 AM
Follow Us:

हाइवे पर लूट करने वाला गिरोह पुलिस ने किया काबू

हाइवे पर लूट करने वाला गिरोह पुलिस ने किया काबू /

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है .गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान जिला जीन्द के गांव मलार निवासी विकास उर्फ विक्की, फतेहाबाद जिला के जमालपुर शेखा निवासी गुरचरण उर्फ सोनू व जिला जीन्द के मोहनगढ छापडा निवासी अमन के रुप मे हुई है। आरोपियो से वारदात मे छिनी गई गाडी व वारदात मे प्रयोग कि गई देशी पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है।

जांचकर्ता ने बताया कि  शिकायतकर्ता नवीन निवासी माढिंया खुर्द ने पुलिस ने दि हुई अपनी शिकायत में बताया था कि वो गत 14 जून कि रात को अपनी कार मे एटीएल कम्पनी बावल से सवारी लेकर गुडगांव  छोडने गया था। गुडगांव से वापिस आते समय धारुहेडा बस स्टैण्ड के पास से उसने लिफ्ट मांगने पर 5 सवारी को गाडी मे बैठा लिया था। 2 सवारी रास्ते मे उतर गई थी। जब वो आसलवास फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो गाडी मे बैठी तीनों  सवारियो ने उसका गला दबाकर कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कहा कि गाडी को रोको नही तो गोली मार देंगे।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

जिसके बाद तीनों उसे गाड़ी के गिराकर फरार हो गए , पुलिस को सुचना मिलने पर तुरन्त नाकाबन्दी करवाई शुरू की. जिसके बाद राजस्थान के कोटकासिम थाना प्रबधंक की सहायता से तीनों आरोपियो को गाडी सहित काबू कर लिया गया। आरोपियो ने पुछताछ मे गत 9 जून कि रात असाई पुल के पास से लिफ्ट लेकर चालक से स्विफ्ट गाडी छिनने का भी खुलासा किया है। जिसका मुकदमा थाना कसोला में पहले ही दर्ज है। आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके 9 जून को छिनी गई कार की बरामदगी करने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिए गया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment