नशीला पदार्थ रखने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: July 12, 2021 2:03 PM
Follow Us:

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के शक्ति नगर निवासी सुंदर गुजर के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 10 अप्रैल को नाईट डोमिनेशन के दौरान मसानी टी  प्वाइंट राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नाका लगाया हुआ था। तभी एक शक्स रेवाड़ी की तरफ से पैदल पैदल आता हुआ दिखाई दिया। वह शक्स सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा तथा अपनी जेब से एक पोलिथिन निकालकर सड़क के बगल में फेक दी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने उक्त शख्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजय निवासी वार्ड न. 4 मौहल्ला बाल्मिकी धारुहेडा जिला रेवाडी बतलाया। जब उसके द्वारा सड़क के किनारे फेंकी गई पोलीथींन की तलाशी ली गई तो उसमे कुल 9 ग्राम 83 मि. ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अजय ने पुछताछ मे बतलाया था की वह स्मैक सुन्दर गुजर निवासी शक्तिनगर रेवाडी से खरीदकर लाया है। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी सुन्दर गुजर पुत्र यादराम निवासी सेक्टर 4 शक्ति नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी काफी मुकद्मे दर्ज है।    

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment