नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना रामपुरा पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने व एक लडकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम हरीश के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 11 जुलाई को उसक दो नाबालिग लडकियां जिनकी उम्र क्रमशः 17 व 14 वर्ष है। जिनको हरीश निवासी गुरुग्राम बहला फुसलाकर ले गया। तलाशने पर छोटी लड़की उन्हें मिल गई लेकिन बड़ी लड़की नही मिली है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए कुछ ही घण्टो मे लडकी का सुराग लगाकर लडकी को बरामद कर लिया है। लडकी का मैडिकल करवाने उपरान्त मजिस्ट्रेट के सम्मुख ब्यान करवाए , जिसके बाद दर्ज मुकदमे में पोस्को एक्ट की धारा जोडी गई है। उसके बाद लडकी को परिजनो के हवाले की गई है।





