व्यापारी को घायल किया , लूट का प्रयास

By Sahab Ram
On: July 31, 2021 3:14 AM
Follow Us:

व्यापारी को घायल किया , लूट का प्रयास

चावल व्यापारी से हथियार के बल पर लूट की कोशिश, शोर मचाने पर घायल कर बदमाश मौके से हुए फरार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

रेवाड़ी में बेखौफ बदमाश आज शाम एक चावल व्यापारी की दूकान पर पहुंच गए और हथियार के बट से व्यापारी पर हमला कर लूट की कोशिश करने लगे । जैसे ही व्यापारी ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हुए और बदमाश मौके से फरार हो गए । पीड़ित व्यापारी के मुताबिक पहले दो लोग चावल का भाव पूछने के लिए आए, जिसके बाद में तीन लोग और आ गए , जिन्होंने लूट की कोशिश की । लेकिन व्यापारी ने विरोध किया और शोर मचाया तो बदमाश व्यापारी के सिर में हथियार की बट से वार करके फरार हो गए ।

बताया जा रहा है कि बदमाश कार में सवार होकर नई अनाज मंडी आए थे । और पांचों बदमाशों का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है । इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया और घायल व्यापारी दीपक कुमार को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया ।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

इस घटना से व्यापारियों में रोष है जिन्होंने तुरंत बदमाशो की गिरफ्तारी की मांग की है ।

वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment