ईंट की टाइल बनाने की फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 4, 2021 11:52 AM
Follow Us:

ईंट की टाइल बनाने की फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने ईंट की टाइल बनाने की फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से चोरी की गई जनरेटर की बैटरी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली जिले के गाँव धर्मपुर निवासी पशुपति के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता अजीत पुत्र माडूराम गाँव जमालपुर जिला गुरुग्राम ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मैंने धारूहेड़ा सेक्टर 6 स्थित महेश्वरी में 45 मीटर रोड़ पर ईंट की टाइल बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। मंगलवार को जब मैं फैक्ट्री पर गया तो एक लडका मेरी फैक्ट्री से निकलकर महेश्वरी की तरफ अपने कंधे पर टाइल बनाने वाली मशीन के जनरेटर  की बैटरी लेकर जा रहा था। जिसको मैने पकडकर इसकी सुचना पुलिस को दी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को काबू करके उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम पशुपति गाँव धर्मपुर जिला वैशाली बिहार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी की गई जनरेटर की बैटरी बरामद कर ली है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment