सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 5, 2021 1:32 PM
Follow Us:

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अभिषेक जोरवाल भा.पु.से. के दिशानिर्देशानुसार उप-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अमित भाटिया ह.पु.से. की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में सीआईए रेवाडी द्वारा अवैध हथियार सहित पकडे गए आरोपियों से रेवाड़ी शहर में व्यापारी से मारपीट करके पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने, हत्या व लूट की वारदातों का खुलासा करने के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

             पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उप-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अमित भाटिया ह.पु.से. ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सीआईए रेवाड़ी पुलिस को बुधवार को गस्त के दौरान सुचना मिली थी कि 5/6 आवारा किस्म के लड़के सैक्टर 18 रेवाड़ी में गाड़ी में घुम रहे है। जिनके पास अवैध हथियार हैं।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मिली सुचना के आधार पर निरीक्षक सतेन्द्र सिंह इंचार्ज सीआईए रेवाड़ी की अगुवाई में पीएसआई सचिन, प्रधान सिपाही विजय सिंह साईबार सैल, प्रधान सिपाही मुकेश कुमार, सिपाही हरदीप, सिपाही विकास, सिपाही सत्यपाल सिंह, सिपाही नितेश की सीआईए रेवाड़ी पुलिस की टीम सैक्टर 18 में पहुंची तो वहाँ एक केयूवी-100 खड़ी हुई दिखाई दी।

पुलिस पार्टी को अपनी तरफ आता गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को स्टार्ट करके भागने लगे तो पुलिस ने उस गाड़ी को काबू करके उसमे सवार 6 लोगों को काबू करके उनका नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम मनीष सैनी उर्फ यमराज निवासी मौहल्ला सैनीपुरा रेवाड़ी हाल निवासी बेरी झज्जर, मंदीप उर्फ फोजी पुत्र सतबीर यादव निवासी बालरोड़ जिला चरखी दादरी, विकास पुत्र बलजीत निवासी गाँव भाली जिला रोहतक, अजय उर्फ राणा पुत्र हरद्वारी निवासी नई बस्ती रेवाड़ी, कृष्ण कुमार निवासी कतोपुर जिला रेवाड़ी व मनोज पुत्र रामभज निवासी किलोई जिला रोहतक बतलाया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से 3 तीन देशी कट्टे, 7 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान बीते शुक्रवार को रेवाड़ी की अनाज मंडी में व्यापारी के साथ देशी कट्टे के बट से मारपीट करके पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने, गत मई माह में गोकलपुर गांव (बूडाना चौक ठेका)  के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या करने व जुलाई माह में ही दादरी से रोहतक रोड़ पर एक इरटीगा गाड़ी लूटने का खुलासा हुआ है।

            उपपुलिस अधीक्षक महोदय ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि गिरफ्तार किये गए इन सभी 6 आरोपियों ने गत 30 मई की शाम को अनाज मंडी रेवाड़ी में व्यापारी दीपक कुमार की दुकान में घुसकर देशी कट्टा के बट मारपीट कर नकदी सहित आधार कार्ड व वोटर कार्ड आदि छीनने व जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा इनमे से आरोपी मनीष सैनी व मंदीप उर्फ फोजी गत 30 मई की शाम को सतीश पुत्र सत्यम निवासी गांव नान्धा (बलबाडी)जिला रेवाडी को गोकलपुर गांव (बूडाना चौक ठेका) के पास गोली मारकर हत्या करने के मामले में शामिल थे। इसके अलावा आरोपी विकास व मंदीप उर्फ फोजी ने माह जुलाई में रोहतक-दादरी रोड़ बहादुरगढ़ के पास एक इरटीगा गाड़ी को लुट लिया था।  

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment