गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 5, 2021 1:47 PM
Follow Us:

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान तरुण उर्फ तन्नू निवासी गोकलगढ़ जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 30 मई की शाम को सतीश पुत्र सत्यम निवासी गांव नान्धा (बलबाडी)जिला रेवाडी को गोकलपुर गांव के पास गोली मार दी थी। इलाज के दौरान सतीश की मृत्यु हो जाने पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने मामले में सलिप्त चौथे आरोपी तरुण उर्फ तन्नू निवासी गोकलगढ़ जिला रेवाड़ी को बुधवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment