अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जा से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

By Sahab Ram
On: August 9, 2021 11:39 AM
Follow Us:

सीआईए धारुहेडा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रेवाडी के दिशानिर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कि पहचान सन्दीप उर्फ सन्नी निवासी असधपुर थाना धारूहेड़ा हाल निवासी नारायण विहार आकेड़ा थाना सैक्टर -6 धारूहेड़ा के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया की सीआईए धारुहेडा पुलिस को गस्त के दौरान सुचना मिली की सन्दीप उर्फ सन्नी निवासी असधपुर हाल निवासी नारायण विहार आकेड़ा जिला रेवाड़ी अपराधिक किस्म का व्यक्ति है तथा अवैध हथियार रखता है। जो इस समय नजदीक आकेड़ा टी प्वाईंट पर किसी के इंतजार में हथियार लिए हुए खड़ा हुआ है जिसने काले रगं की पैन्ट व ओरेंज कलर की टी शर्ट पहन रखी है।

पुलिस टीम ने मिली सुचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके मुखबर द्वारा बताई जगह पर पहुंचे तो वहां पर बताए हुए हुलिए अनुसार एक लडका खडा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने कि कोशिश करने लगा तब पुलिस पार्टी ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सन्दीप उर्फ सन्नी निवासी असधपुर थाना धारूहेड़ा हाल निवासी नारायण विहार आकेड़ा थाना सैक्टर -6 धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी बतलाया तथा उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

सीआईए धारुहेडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 06 धारुहेडा मे आर्म एकट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।   

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment