मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 12, 2021 12:01 PM
Follow Us:

थाना बावल पुलिस ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान बावल निवासी अंकित व हेमंत उर्फ हेमू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता अमरजीत पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला खटीकान बावल ने पुलिस में शिकायत दी थी कि बुधवार को मैं अपने दोस्तों अमित, अभिषेक के साथ अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर मोटरसाईकिल में तेल डलवाने के लिए जा रहा था।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इसी बीच रास्ते में जटवाड़ा मोहल्ला बिचला पासा के पास हमारी मोटर साईकिल को हेमु , मंजीत, राहुल व अंकित निवासी बावल ने रुकवाया। इन सभी ने ईंट व लकड़ी से अमित को पिटना शुरु कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान बावल पुलिस ने बुधवार को मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों अंकित व हेमंत उर्फ हेमू  निवासी बावल को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment