रेवाड़ी के आदर्श नगर में बोलेरो सवार बदमाशों ने घर पर बरसाए पत्थर, फिर हवा में की फायरिंग

By Sahab Ram
On: August 12, 2021 1:12 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के आदर्श नगर में बोलेरो सवार बदमाशों ने घर पर बरसाए पत्थर, फिर हवा में की फायरिंग

रेवाड़ी में एक युवक ने पहले घर के बाहर बंधे कुत्ते को चोरी करने का प्रयास किया और फिर मालिक के धमकाने के बाद वापस भी लौट गया, लेकिन बीती रात बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोलते हुए ना केवल पत्थर बरसाए, बल्कि हवा में फायर भी की।  रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि अभी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

शहर के आदर्श नगर में रहने वाले कृष्ण यादव ने रामपुरा थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसने रोडवीलर कुत्ता पाला हुआ है। बुधवार को उसका कुत्ता घर के बाहर बंधा हुआ था।

इसी दौरान गुलाबी बाग में रहने वाले नवनीत नाम के शख्स ने उसके कुत्ते को चोरी करने का प्रयास किया। इसी बीच कृष्ण वहां पहुंच गया, उसने नवनीत को काफी धमकाया । बाद में नवनीत वहां से निकल गया। लेकिन फिर देर रात करीब 12 बजे नवनीत अपने साथी बदमाश विक्रम व कुछ अन्य लोगों के साथ बुलेरो गाड़ी में सवार होकर कृष्ण यादव के घर पहुंचा।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

आरोप है कि यहां बदमाशों ने कृष्ण के घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। तेज आवाज सुनकर कृष्ण अपने घर की छत पर गया तो बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाश पत्थर बरसा रहे थे, जिनमें उसने विक्रम व नवनीत को उसने पहचान लिया। कृष्ण ने भी आरोपियों पर छत से पत्थर बरसा दिए।

कृष्ण ने बताया कि आरोपी विक्रम ने उस पर देशी कट्‌टे से फायर भी किया और फिर बदमाश वहां से फरार हो गए। कृष्ण का कहना है कि हमला करने वाले आरोपी अपराधिक किस्म के हैं। उन पर काफी मुकदमें चल रहे हैं।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर विक्रम, नवनीत व अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, फायरिंग करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment