हवाई फायर करने के मामले मे 2 आरोपियो को किया गिरफतार

By Sahab Ram
On: August 14, 2021 1:02 PM
Follow Us:

थाना रामपुरा पुलिस ने हवाई फायर करके घर के दरवाजे पर ईंट पत्थरो से नुकशान पहुचाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियो को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो की पहचान रेवाडी के गुलाबीबाग निवासी नवनीत व कन्होरा निवासी कृष्ण के रुप मे हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता कृष्ण निवासी आदर्श नगर रेवाडी ने पुलिस मे अपनी दि हुई शिकायत मे बतलाया कि गत 12 अगस्त को मै अपने घर मे सोया हुआ था तभी घर के दरवाजे पर ईंट पत्थर फैंकने की आवाज आई तो मै उठकर छत पर गया तब रास्ते मे एक बुलेरो गाडी के पास 3,4 व्यक्ति खडे हुए दिखाई दिए जो गाली गलौच कर रहे थे।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मैने अपने बचाव मे निचे पत्थर फैंका तो वे गाडी लेकर थोडा आगे हो गए तथा उस समय गाडी से एक युवक विक्रम उतरा जिसे मै पहले से जानता हू। वह गाडी से उतरकर मुझे गालिया देने लगा तथा हवा मे एक फायर करके वंहा से भाग गए। पुलिस को सुचना मिलने पर शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरु कर दि थी।

पुलिस ने जांच मे आरोपियो को पता लगाकर मामले मे सलिंप्त दो आरोपियो नवनीत पुत्र तेजसिंह निवासी गुलाबीबाग रेवाडी व कृष्ण पुत्र अर्जुन निवासी कन्होरा को शुक्रवार को गिरफतार कर लिया है। आरोपियो के कब्जा से वारदात मे प्रयोग कि गई बुलेरो गाडी भी बरामद कर ली है। दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश किया गया है तथा आरोपी नवनित को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment