घरों में सेंध लगाने वाली ऑटो गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे ,

By Sahab Ram
On: August 16, 2021 10:30 AM
Follow Us:

घरों में सेंध लगाने वाली ऑटो गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे ,

रेवाड़ी पुलिस ने बंद घरों में चोरी की वारदात करने वाले ऑटो गैंग को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार की गई इस गैंग के तीन सदस्यों पर आधा दर्जन चोरी के मुकदमे है । जबकि एक चोर ऐसा है जिसने 5-6 नहीं बल्कि 50 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है ।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

यहां आपको बता दें कि 15 मई को धारूहेड़ा के औद्योगिक कस्बे के एक मकान से 20 तोला सोना चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था । वारदात के बाद से ही पुलिस इन शातिर चोरों की तलाश में थे । जिन्हे पुलिस ने अब राजस्थान के भिवाड़ी से काबू किया है । जिनके पास 15 तोला सोना और ऑटो बरामद किया गया है ।

पकड़े गए आरोपियों से जैसे ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो चोरों ने अपने गुनाहों का चिट्ठा खोल दिया  और सभी ने आधा दर्जन वारदातों में शामिल होना कबूल भी कर लिया। लेकिन इनमें से जैकब नाम के चोर से और सख्ती से पूछताछ कर उसका बैकग्राउंग खंगाला गया तो उसका 50 से ज्यादा वारदातों में संलिप्तता पाई गई । इस शातिर चोर की जुबानी सुनिए कि पहले उसने आधा दर्जन वारदातों को कबूला और फिर 20-25 वारदातों में शामिल होना बताया । यानी इस चोर गिरोह में से जैकब पुराना खिलाड़ी था जिसने पहली चोरी 20 साल पहले की थी । इस दौरान वो चोरी करता रहा और पुलिस उसे गिरफ्तार भी करती रहीं।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पकड़े गए तीन चोर राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले है और एक धारूहेड़ा का रहने वाला है । जिसमें जैकब इस गिरोह का मास्टर माइंड है । पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ऑटो में सवार होकर घूमता था । जिस सवारी को घर छोड़ने के लिए जाता था । वहां पानी पीने के बहाने रुककर रेकी करता था और रात में वारदात को अंजाम देने से पहले भी रेकी की जाती थी और घर में कोई नहीं है ये कन्फर्म होने पर ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

बहराल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदलात में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है । ताकि बाकी चोरी किया गया माल कहां और किसको बेचा ये पता लगाया जा सकें ।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment