रेवाड़ी: 10 दिन से गायब युवक का शव जोहड़ में मिला

By Sahab Ram
On: August 21, 2021 11:13 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: 10 दिन से गायब युवक का शव जोहड़ में मिला

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव हालुहेड़ा में शनिवार सुबह एक युवक की लाश जोहड़ से बरामद हुई है। मृतक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे और वह 10 दिन से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

गांव हालुहेड़ा निवासी 20 वर्षीय बीए सेकेंड ईयर का छात्र रोहित 10 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी हर संभव तलाश की। जगह-जगह मुनादी भी कराई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर जाटूसाना थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शनिवार को गांव के जोहड़ के पास काफी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने कारण जानने की कोशिश की तो जोहड़ में लाश मिली, जिसकी सूचना तुरंत सरपंच को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लाश को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

वहीं पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment