ग्रोसरी शॉप में चोरी, सीसीटीवी में कैद तस्वीर से चोर की हुई पहचान

By Sahab Ram
On: August 26, 2021 8:31 AM
Follow Us:

ग्रोसरी शॉप में चोरी, सीसीटीवी में कैद तस्वीर से चोर की हुई पहचान

रेवाड़ी शहर के कमला नगर स्थित दैनिक में चोरी हो गई. शॉप से करीबन 25 हजार रूपए का कैश और खाद्य सामग्री लेकर चोर फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच शुरू कर दी है.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमला नगर में रहने वाले विनोद कुमार ने अपने घर के नीचे ही दैनिक बाजार खोला हुआ है। 24 अगस्त की रात वह अपने शोरूम को बंद करके घर लौट गए थे। देर रात चोर ने पिछला दरवाजा तोड़कर शोरूम के गल्ले में रखी 25 हजार की नकदी, ड्राईफ्रूट व अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ली। सुबह जब पिछला दरवाजा टूटा देखा तो चोरी होने का पता चला।

उसके बाद शोरूम में लगे CCTV कैमरे चैक किए गए, जिसकी फुटेज में गुरावड़ा निवासी साहिल नजर आया। साहिल कुछ महीने पहले तक इसी दैनिक बाजार में नौकरी करता था। इसलिए उसे शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। उसी के आधार पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साहिल फिलहाल रेवाड़ी के आजाद चौक पर रहता है। विनोद ने सीसीटीवी फुटेज मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

गश्त के दावों की निकली हवा

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

बता दें कि रेवाड़ी में लगातार चोरी की वारदातें अंजाम दी जा रही हैं। पुलिस रातभर गश्त का दावा कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि रात के समय सबसे ज्यादा अपराधिक वारदातें हो रही हैं। इनमें चोरी की वारदातें बहुत ज्यादा हैं। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो पूरे जिले में चोरी के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। अधिकांश मामलों में अभी तक अपराधी फरार हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment