सीआईए धारूहेड़ा व थाना रोहड़ाई पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही की

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 12:29 PM
Follow Us:

सीआईए धारूहेड़ा व थाना रोहड़ाई पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही की

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सीआईए धारूहेड़ा व थाना रोहड़ाई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 1225 बोतल व 2 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को सुचना मिली थी कि गाँव गुरावड़ा में आनन्द उर्फ भोण्ड गाँव गुरावड़ा अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। उसने अपने गाँव में स्थित मकान के साथ बने बाथरुम में अवैध शराब भर रखी है। मिली सुचना के आधार पर सीआईए धारूहेड़ा व थाना रोहड़ाई पुलिस संयुक्त रेडिंग टीम तैयार करके गाँव गुरावड़ा में आनंद उर्फ भोंड के मकान पर पहुंची।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

जहां मकान के साथ लगते बाथरूम के पास एक शक्ख अपने हाथ में बोतल व पव्वा शराब लिए हुए दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देखकर बोतल व पव्वा को वहीँ फैककर मकान के सामने गली में अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम की तलाशी लेने पर कुल 1225 बोतल व 2 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1225 बोतल व 2 पव्वे अवैध शराब बरामद करके आरोपी आनन्द उर्फ भोण्ड पुत्र अशोक कुमार गाँव गुरावड़ा जिला रेवाड़ी के खिलाफ थाना रोहड़ाई में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।        

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment