रेवाड़ी पुलिस ने आदित्य हत्याकांड में दो और आरोपियो को किया गिरफ्तार 

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 12:00 PM
Follow Us:

रेवाड़ी पुलिस ने आदित्य हत्याकांड में दो और आरोपियो को किया गिरफ्तार 

सती कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते गोली लगने से हुई आदित्य नामक युवक की हत्या के मामले में रेवाड़ी शहर थाना पुलिस के अन्तर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिला के गांव आसलवास निवासी सोनू उर्फ धाकड़ तथा मोहनलाल उर्फ मोनी के रूप मे हुई। इससे पूर्व पुलिस इस मामले मे 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत मे भेज चुकी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता उप-निरीक्षक अरविन्द इन्चार्ज चौकी भाड़ावास गेट रेवाड़ी ने बतलाया कि 24 मई 2019 की रात गांव आसलवास के दो युवक स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर नाईवाली चौक की तरफ जा रहे थे। गाड़ी को साइड नहीं देने पर महेश गैंग के कुछ सदस्यों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसी रात  धम्मल, सुखबीर व आसलवास के पूर्व सरपंच धर्मपाल के अलावा कई अन्य लोग सती कॉलोनी पहुंचे थे। यहां पहले से खड़े महेश गैंग के सदस्य कुतुबपुर निवासी आदित्य राव की गोली मार कर आरोपियों ने हत्या कर दी थी।

पुलिस ने विभिन्न लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए भाडावास गेट चौकी पुलिस ने मामले मे सलिंप्त दो अन्य आरोपी सोनू उर्फ धाकड तथा मोहनलाल उर्फ मोनी निवासी आसलवास जिला रेवाड़ी को  शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment