घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 12:48 PM
Follow Us:

घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती करने का प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना कसौला पुलिस ने घर में घुसकर महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के उरैया जिले के गाँव झुकपरी निवासी नीरज के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जाँचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस ने शिकायत दी थी कि मैं रविवार की शाम को प्लाट मे चारा डालने गई थी। मै जैसे ही तुडे के कमरे से बाहर आई, एक आदमी ने आकर मेरा हाथ पकड़ लिया तथा उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।  जब मैने शोर मचाया तो आस पास की औरते आ गई और वो उनको देखकर भाग गया। इसके बाद मैं घर आई और सारी बात घर वालों को बताई।

पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान थाना कसौला के अन्तर्गत गढी बोलनी चोकी पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी नीरज निवासी गाँव झुकपरी जिला उरैया यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment