13 मोबाईल फोन चोरी करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 16, 2021 12:00 PM
Follow Us:

13 मोबाईल फोन चोरी करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना कसौला पुलिस ने मोबाईल फोन चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला के मुचिबरोड निवासी हेमन्त धाकड़ के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता जयप्रकाश निवासी जलियावास ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया की मैने तेरह कमरे किराए के लिए गाँव जलियावास में बना रखे हैं तथा मैने उसी बिल्डिग में नीचे किराणा स्टोर दुकान की रखी है जो मैने उपरोक्त कमरे कम्पनी में काम करने वाले धाकड़ को किराये पर दे रखे हैं । दिनांक 12/13-09-2021 को रात को मेरे कमरों में रह रहे किराएदार व मेरा एक मोबाईल फोन मिलाकर कुल 13 मोबाईल फोन चोरी हो गए।

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दि थी। पुलिस ने जांच मे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाईल फोन चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाकर मामले मे सलिंप्त आरोपी हेमन्त उर्फ धाकड़ पुत्र छोटे लाल निवासी जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी किए गए कुल 11 मोबाईल फोन भी बरामद कर लिए है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment