बनीपुर चौक पर कार की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत

By Sahab Ram
On: September 18, 2021 10:40 AM
Follow Us:

बनीपुर चौक पर कार की टक्कर से कंपनी कर्मचारी की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक कार ने बाइक सवार दो कंपनी कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे में कंपनी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजरका निवासी पवन और उसका दोस्त दीपक दोनों बावल की TDR कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी करके वापस अपने गांव अजरका लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर एक सफेद रंग की कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन और दीपक दोनों सड़क पर गिर गए।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पवन और दीपक दोनों को घायल अवस्था में बावल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की टीम भी अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने पवन की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment