झज्जर में व्यक्ति की बिजली की तार से फंदा लगाकर की हत्या

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 10:55 AM
Follow Us:

झज्जर में व्यक्ति की बिजली की तार से फंदा लगाकर की हत्या

हरियाणा के झज्जर में बीती रात एक व्यक्ति की गले में बिजली की तार से फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही एक शख्स ने घटना को अंजाम दिया है । बताया जा रहा है कि इस शख्स पर 8 साल पहले गांव के ही दो लोगों की हत्या का आरोप था और अब उसी रंजिश में इसकी जान ले ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजनों को सौप दिया है, वहीं मृतक के भतीजे के बयान पर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जानकारी के अनुसार गांव रोहद निवासी 46 वर्षीय कृष्ण शनिवार की रात गांव के ही आशीष उर्फ काला के घर पर बैठा हुआ था। कृष्ण रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसका भतीजा नरेन्द्र उर्फ मोनू उसे ढूंढते हुए आशीष के घर तक पहुंच गया। जहां नरेन्द्र ने चाचा को घर आने के लिए बोला। कृष्ण ने कुछ देर में घर आने की बात की। नरेन्द्र वापस घर लौट गया, लेकिन रात 12 बजे तक जब कृष्ण घर नहीं पहुंचा तो फिर से नरेन्द्र चाचा को ढूंढते हुए आशीष के घर पहुंचा, जहां बाहर के कमरे में जाकर देखा तो कृष्ण चारपाई के साथ फर्श पर पड़ा हुआ था और उसके गले और मुंह पर बिजली की तार डली हुई थी। नरेन्द्र ने इसकी जानकारी तुरंत अपने परिवार के लोगों को दी। बाद में आसौदा थाना पुलिस के साथ परिजन भी वहां पहुंचे। मौके पर आशीष उर्फ काला मौजूद नहीं था।

नरेन्द्र ने आरोप लगाया कि उसके चाचा को आरोपी आशीष ने रंजिश के तहत मारा है। साथ ही बताया कि आठ साल पहले आरोपी आशीष के चाचा राजकरण व गांव के ही एक ओर शख्स सांडा की लाश गांव की बणी से मिली थी। इन दोनों ही लोगों ही हत्या का आरोप कृष्ण और उसके भाई जयसिंह पर लगा था। नरेन्द्र का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण आशीष ने उसके चाचा कृष्ण की हत्या की है। आसौदा थाना पुलिस ने आशीष के खिलाफ 120बी, 302, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं कृष्ण के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment